अजित सिंह पर टिप्पणी करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज कराते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर किसान नेेता और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को लेकर अभद्र टिप्पणी से नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ नईमंडी कोतवाली में तहरीर दी है। चौधरी का अपमान करने वालों के खिलाफ रालोद ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
युवा रालोद के जिला उपाध्यक्ष हर्ष जावला की ओर से नईमंडी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि फेसबुक पर कुछ लोग चौधरी अजित सिंह के बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इससे उनमें आस्था रखने वाला किसान समाज नाराज है। रालोद के कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। काफी समय से चौधरी साहब को लेकर फेसबुक गाली तक का प्रयोग किया जा रहा है। तहरीर में फेसबुक की हार्ड कॉपी भी साथ में लगाई गई है।
एक फोन नंबर भी दिया गया है जो इस षड्यंत्र में शामिल है। रालोद नेताओं ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो रालोद कार्यकर्ताओं को विवश होकर आंदोलन करना पडे़गा। तहरीर देने वालों में वरिष्ठ रालोद कार्यकर्ता सुधीर भारतीय, युवा जिलाध्यक्ष हर्ष राठी, जयप्रकाश जावला, अनूप राठी विनय कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सिद्घार्थ राठी, आशीष सिंघल आदि शामिल रहे।