आगामी 1 अगस्त तक चलने वाले काँवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन स्कीम जारी कर दी है। शनिवार से नया यातायात प्लान लागू हो जाएगा। शनिवार 23 जुलाई से एनएच-58 पर एक तरफ यातायात व दूसरी तरफ काँवड़ यात्रा का संचालन किया जायेगा।
एसपी यातायात ने बताया कि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के अनुसार प्रारंभ में भारी वाहनों का तथा उसके पश्चात सभी वाहनों का पूर्ण डायवर्जन करके यातायात व्यवस्था को इस प्रकार से संचालित किया जाएगा। मेरठ की तरफ से आकर रुड़की जाने वाला यातायात मेरठ से मवाना, रामराज, मिरापुर, जानसठ, सिखेड़ा, जानसठ बाईपास, भोपा बाईपास, पचेंड्डा बाईपास, रामपुर चौराहा, रोहाना, देवबंद, झबरेड़ा होते हुए रुड़की को जाएगा।
मेरठ से मुजफ्फरनगर की तरफ आने वाला यातायात मेरठ से मवाना, रामराज, मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा, जानसठ बाईपास होते हुए मुजफ्फरनगर में प्रवेश करेगा।मेरठ से सहारनपुर की तरफ जाने वाला यातायात मेरठ से मवाना, रामराज, मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा, जानसठ बाईपास, पचेण्डा बाईपास,रामपुर चौराहा, रोहाना, देवबन्द होते हुए सहारनपुर को जाएगा। सहारनपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर आने वाला यातायात देवबन्द, रोहाना, रामपुर चौराहा, पचेण्डा बाईपास व भोपा बाईपास से होते हुए मुजफ्फरनगर में प्रवेश करेगा।
मुजफ्फरनगर से मेरठ की तरफ जाने वाला यातायात जानसठ बाईपास से सिखेड़ा, जानसठ, मीरापुर, रामराज, मवाना से होते हुए मेरठ जाएगा। मुजफ्फरनगर से रुड़की की तरफ जाने वाला यातायात बचन सिंह चौक, भोपा बाईपास, पचेण्डा बाईपास, रामपुर चौराहे से रोहाना, देवबन्द, झबरेड़ा होते हुए रुड़की जाएगा। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की तरफ जाने वाला यातायात बचन सिंह चौक, भोपा बाईपास, पचेण्डा बाईपास, रामपुर चौराहा से रोहाना,
देवबन्द, होते हुए सहारनपुर जाएगा। मुजफ्फरनगर से शामली/पानीपत की तरफ जाने वाला यातायात तथा शामली/पानीपत की तरफ से मुजफ्फरनगर आने वाला यातायात रामपुर चौराहा, रोहाना, देवबन्द, ननोता, थानाभवन, शामली/पानीपत होकर आवागमन रहेगा। रुड़की की तरफ से आने वाला यातायात पुहाना, देवबन्द, रोहाना, रामपुर चौराहा, पचेण्डा बाईपास, भोपा बाईपास, बचनसिंह चौक से मुजफ्फरनगर में प्रवेश करेगा।
24 जुलाई से 1 अगस्त तक स्कूल कॉलेज बंद
कांवड़ यात्रा के मददेनजर डीएम डीके सिंह ने 24 जुलाई से 1 अगस्त तक स्कूल कॉलेज बंद करनी की घोषणा कर दी। इस संबंध में डीएम ने बृहस्पतिवार को सभी अधिकारियों की बैठक लेकर कांवड़ यात्रा की तैयारी की समीक्षा की। अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के मददेनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने 1 अगस्त तक जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार जिले में कक्षा एक से लेकर इंटर तक के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त और प्राईवेट स्कूल, कॉलेज 24 जुलाई से 1 अगस्त तक बंद रहेंगे।