फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के डीएनए में दंगा है: आशीष पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सहारनपुर मंडल के प्रभारी बनाए गए आशीष पटेल ने कहा कि सपा के डीएनए में दंगा है। कानून हाथ में लेने वालों पर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि के डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत में पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है। योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण और पात्रों से सीधे मिलने के लिए वह यहां आए हैं। एक-एक दिन शामली और सहारनपुर में रहेंगे। पटेल ने जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को लेकर कहा कि 2017 से 22 तक प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। अब भी नहीं होने दिया जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा।
उन्होंने एडीजी प्रयागराज के बयान पर कहा कि सपा के डीएनए में ही दंगा है। प्रदेश की जनता 2022 के चुनाव में सपा को नकार चुकी है। आम जनता यह जानती है कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के रहते कानून व्यवस्था मजबूत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें