मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत चौधरी छोटू राम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के संकेत बताए गए। संकेतों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आईडी शर्मा ने सड़क सुरक्षा संबंधित विशेष प्रतीक चिह्न के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया। दुर्घटना की स्थिति में उनके कर्तव्यों तथा उनके द्वारा उठाए जाने वाले कदमों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भी वाहन को लेकर चलने से पहले उसकी ईंधन, हवा का दाब अवश्य ही सुनिश्चित कर ले। ओवर स्पीड तथा वाहन चलाते समय विशेष करतब नहीं दिखाने की सलाह दी।
उन्होंने शपथ दिलाई कि आओ हम सब मिलकर दुर्घटना की ऐसी अपरिहार्य परिस्थिति में किसी परिवार के दीये को रोशन रखने में अपना सहयोग करें तथा सामाजिक उन्नयन में अपनी पुनीत भागीदारी का निर्वाहन करें। कार्यक्रम में खुशबू बालियान, शिवानी, साक्षी, इंदिरा, अनूप, योगेश, राजेश, मुकेश, सुनील, अक्षित, विशाल आदि ने सक्रिय भूमिका का निर्वाहन किया।