फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समाज ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान

Mon, 10 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों सम्मानित करते जाट समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतोष विहार में जाट समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा मंत्रियों, विधायकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में कुशासन से मुक्ति मिली है। मोदी और योगी युग से देश-प्रदेश उन्नति करेंगे।    
विज्ञापन

  
संतोष विहार में वरिष्ठ भाजपा नेता उद्यमी सुभाष चौधरी ने जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेेश के गन्ना व चीनी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, चरथावल विधायक विजय कश्यप, सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को पगड़ी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि देश-प्रदेश में कुशासन से सुशासन लौटा है। देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी युग से उन्नती के मार्ग खुले हैं। 

प्रदेश की जनता ने लूट-खसोट, अत्याचार और विपक्षियों की नीतियों से आजिज आकर भाजपा के हाथ में सत्ता सौंपी है। जनता के विश्वास पर योगी सरकार खरी उतरेगी। राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मोदी की आंधी में विपक्षी जीत दूर, अपनी जमानत तक नहीं बचा सके हैं। प्रदेश में योगी सरकार महिला सुरक्षा और विकास के पथ पर कार्य करेगी। किसानों की हर संभव मद्द होगी। उन्होंने कहा कि किसानों मिलों से 14 दिन के भीतर भुगतान कराया जाएगा। सोसायटी से खाद, बीज समय पर मिलेगा। 
विज्ञापन


गुंडे, माफियों को प्रदेश छोड़ना होगा। विधायक विजय कश्यप ने कहा कि जनपद की प्रत्येक समस्या को हल कराने के लिए जनता की मांग के अनुसार सरकार के समक्ष मुद्दे रखे जाएंगे। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि जनता ने विकास और सुरक्षा को वोट किया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विकास के एजेंडे पर कार्य करेगी। कार्यक्रम में दल सिंह वर्मा, समाजसेवी भीमसेन कंसल, डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, विपुल भटनागर, अशोक बाटला, धर्मेंद्र मलिक, गौरव, विकास बालियान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक सुभाष चौधरी ने सभी का आभार जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें