फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं से सांप्रदायिक सौहाद्र को खतरा, शासन को भेजी जा रही रिपोर्ट   

Sun, 09 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाला शोभायात्रा का रूट बदलने को लेकर हंगामा करने वाले नेताओं पर खुफिया विभाग ने नजर टेढ़ी कर दी है। आधा दर्जन नेताओं के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। रिपोर्ट में नेताओं से शहर का माहौल खराब होने का अंदेशा जताया गया है।
विज्ञापन


नई मंडी कूकड़ा रोड स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर की ओर से 11 अप्रैल को शहर में शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारी चल रही है। मंदिर के पदाधिकारियों ने इस बार प्रशासन से शोभायात्रा का मार्ग बदलने की मांग की थी। एडीएम प्रशासन ने नए मार्ग के लिए अनुमति देने से इंकार कर दिया था।

जिससे नाराज नेताओं ने शनिवार दोपहर हनुमान चौक पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया था। बाद में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुराने मार्ग से ही शोभायात्रा निकालने पर सहमति जता दी थी। मामले को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया था। विभाग ने जाम लगाने वाले नेताओं को चिह्नित किया और उनके नाम पते पता किए। 
विज्ञापन


हंगामा करने वाले आधा दर्जन नेताओं के नाम शासन को भेजे जा रहे है। खुफिया विभाग ने रिपोर्ट में दर्शाया है कि नामजद नेता जबरन शोभायात्रा का पारंपरिक रूट बदलने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास रहे है। जिसके चलते शहर का सांप्रदायिक माहौल खराब होने की आशंका जताई गई है। सूत्रों की माने तो रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें