फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प

विज्ञापन
छपार हाईवे के टोल प्लाजा भाकियू धरने को संबोधित करते मांगेराम त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 85वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में हजारों ट्रैक्टर ब्लॉक क्षेत्र से जाएंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए हर गांव के ग्राम अध्यक्षों को एक-एक दिन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे गांव-गांव जाकर किसानों से जनसंपर्क कर उन्हें महापंचायत में शामिल होने के लिए तैयार करेंगे। मांगेराम त्यागी ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं के लिए एक सितंबर से 30 सितंबर तक दूध पहुंचाया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुरकाजी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को रहेगी। धरने पर बुधवार को प्रताप सिंह प्रधान, मनीष प्रधान, गोविंद शर्मा, सरदार बूटा सिंह, कंवलजीत, मास्टर ओमपाल, बबलू, मुकीम, इकबाल, शीशपाल, ललित, शशि, देवेंद्र सिंह, मोमीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें