फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता और कुरीतियों को मिटाने का संकल्प

विज्ञापन
चरथावल के रोनी हरजीपुर में सर्व समाज की बैठक में मौजूद लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कुरीतियों को मिटाने का संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। रोनी हरजीपुर गांव में सर्व समाज की बैठक में समाज से कुरीतियां मिटाने और हक के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा युवाओं के उत्थान और उज्ज्वल भविष्य के लिए श्रेष्ठ संस्कारों का पाठ पढ़ाकर जागृति समाज अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रोनी हरजीपुर में आयोजित बैठक के आयोजक ग्राम प्रधान ठा. विनोद पुंडीर ने कहा कि हक की लड़ाई के लिए एकजुट रहना होगा। एकजुटता में ताकत होती है। संघर्ष से ही समाज में सामाजिक और राजनीतिक चेतना आएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर पुंडीर ने कहा समाज में युवाओं को नशाखोरी और कुरीतियों से बचाना होगा। इसके लिए बुजुर्ग समाज में चेतना जगाएं। क्षत्रिय समाज के नेता ठा. नरेंद्र सिंह पुंडीर कहा विभन्न तरह की कुरीतियों से बचने के लिण् समाज में व्यापक अभियान चलाना होगा। ताकि युवा पीढ़ी सुसंस्कारित हों और सही रास्ते पर चले। इस मौके पर पूर्व प्रधान सतपाल सिंह, पूर्व प्रधान सुबोध पुंडीर, अरूण धीमान, दूधली के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह, बबली पुंडीर, राकेश पुंडीर, प्रदीप सिंह, कर्मवीर कश्यप, रवि राणा कुर्थल, विपिन त्यागी, रामफल चौहान, संजू पुंडीर, अशोक पुंडीर, राजबीर आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें