फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति अधिकारी के साथ अभ्रदता करने पर 20-20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति अधिकारी के साथ अभद्रता करने पर 20-25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को आपूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार की तहरीर पर एक नामजद सपा नेता समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला 30 जून का है। नागल थाना क्षेत्र के खटौली गांव के कुछ ग्रामीण अंत्योदय राशन कार्ड की शिकायत लेकर आपूर्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों पर सांठगांठ कर गांव के ही एक साधन संपन्न व्यक्ति की पत्नी के नाम का अंत्योदय राशन कार्ड बनाने का आरोप लगाते हुए उसे निरस्त करने की मांग की थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर आपूर्ति निरीक्षक व लिपिक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा था। बाद में आपूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार ने कोतवाली में एक नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुुंचाने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को पुलिस ने एक नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि एसपी देहात सूरज रॉय ने भी की है। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि एक नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें