फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रत्याशी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन पुलिस को पीड़िता ने पांच दिन पहले प्रार्थनापत्र देकर पति पर बंधक बनाने, उनके एक परिचित व दो रिश्तेदारों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पति पर दस लाख रुपये ले जाने के साथ पेट पर लात मारकर गर्भपात कर देने का आरोप भी प्रार्थनापत्र में लगाया था। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मुकदमा दर्ज न होने की स्थिति में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता मंगलवार शाम को सीओ सिटी कार्यालय पहुंची और वहीं डेरा डाल कर बैठ गई थी। इसके बाद अधिकारियों के आदेेेश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें