फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर दवाइयों के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपायर दवाइयों के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला परिषद स्थित सुमित मेडिकल एजेंसी पर छापा के दौरान एक्सपायर दवाइयों के बरामद होने के मामले में जिला औषधि निरीक्षक ने मेडिकल एजेंसी संचालक व उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में औषधि विभाग की टीम अभी आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने 26 अगस्त को जिला परिषद स्थित सुमित मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा था। इस दौरान दुकान पर गांधी कॉलोनी निवासी एजेंसी संचालक गौरव उर्फ अमित खुराना के स्थान पर उसकी मां संतोष खुराना दवाईयां बेच रही थी। जांच के दौरान टीम को मेडिकल एजेंसी के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्रथम फ्लोर और सबसे ऊपर की छत पर बड़े पैमाने पर एक्सपायर दवाइयां मिली थीं। जांच में बरामद दवाइयों की कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई थी। जब टीम ने दुकान पर मौजूद महिला संतोष खुराना से पूछताछ की तो उसने इस संबंध में कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया था। इस पर टीम ने सभी दवाइयां जब्त करते हुए मेडिकल एजेंसी को सील कर दिया था। मामले में जिला औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद की ओर से मेडिकल एजेंसी संचालक अमित खुराना और उसकी मां संतोष खुराना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें