फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बिना अनुमति आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीर इस्तेमाल करने पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Nov 2021 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप है कि एक विज्ञापन एजेंसी के मालिक विज्ञापन के लिए अपने होर्डिंग्स में मोहन भागवत की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेंद्र सिंह ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में आरएसएस के जिला संघ चालक ने एडवरटाइजिंग कंपनी संचालक के खिलाफ बिना अनुमति के सर्वोच्च सर संघ चालक मोहन भागवत का चित्र राजनीतिक प्रयोजन के लिए इस्तेमाल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शहर से सटे गांव कछौली निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेंद्र सिंह ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि शहर के सरकुलर रोड निवासी एडवरटाइजिंग कंपनी के संचालक सत्यप्रकाश रेशू ने आरएसएस के सर्वोच्च सर संघ चालक मोहन भागवत का चित्र राजनीतिक प्रयोजन के लिए करते हुए होर्डिंग्स तैयार करा लिए।


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: सीटों के पेच में फंसा सपा-रालोद गठबंधन का एलान, इन सीटों पर उलझा गणित

विज्ञापन


आरोप है कि बिना अनुमति के चित्र का इस्तेमाल कर तैयार कराए गए इन होर्डिंग्स को पूरे प्रदेश में लगा दिया गया, जिससे आरएसएस की छवि धूमिल हुई है और समाज में भी संगठन के प्रति गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन

 

सुरेंद्र सिंह का कहना है कि संगठन के सर्वोच्च सर संघ चालक का चित्र का सार्वजनिक प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित होने की जानकारी देते हुए जब उनसे होर्डिंग्स हटाने के लिए कहा गया, लेकिन कंपनी संचालक द्वारा टालमटोल करते हुए होर्डिंग्स नहीं हटाए गए हैं। थाना पुलिस ने आरोपी सत्यप्रकाश रेशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें