फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, क्वारंटीन केंद्र पहुंचा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: सिसौली कसबे का भ्रमण करते डीएम और एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर में राज्यमंत्री के आवास के पास छिपकर रह रहे तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया है। वहीं, किराएदार युवक के कमरे पर होम डिलीवरी अभियान के तहत एफआईआर की कॉपी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पास स्थित एक किराए के कमरे में रह रहे युवक के पास तीन युवक पांच अप्रैल को पंजाब से आए थे। तभी से उक्त युवक एक कमरे में ही छिपकर रह रहे थे। शुक्रवार रात आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी नई मंडी थाना पुलिस को दी, जिस पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि गांधीनगर में किराए पर रहने वाले सजाउद्दीन के कमरे में पंजाब से वसीम, सलमान और शमीम आकर छिपे हुए थे। ये युवक मेरठ और गाजियाबाद जिले के निवासी हैं। तीनों युवकों को जिला चिकित्सालय के क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया है। वहीं, किराएदार सजाउद्दीन को उसी के कमरे पर होम क्वारंटीन करते हुए उसके कमरे पर होम डिलीवरी के अभियान के तहत एफआईआर की कॉपी भी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें