फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मैनेजर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साझेदारी की फर्म से 55 लाख रुपये दूसरी फर्मों में ट्रांसफर कर हड़पने के आरोप में नई मंडी कोतवाली में बैंक मैनेजर समेत छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कंबलवाला बाग निवासी कर्तव्य चौधरी ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपने तयेरे भाई सरकुलर रोड निवासी गौरव डबास के साथ साझेदारी में कृषि एग्रो कंपनी नाम से फर्म बनाई थी। इसमें कर्तव्य निदेशक व गौरव एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर है। आरोप है कि गौरव ने पचेंडा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर सुभाष सिंह से फर्म के नाम पर लोन कराने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद गौरव ने बैंक मैनेजर, साहिबाबाद स्थित सीएनवी इंजीनियरिंग कंपनी के निदेशक वरुण चोपड़ा व चित्रा चोपड़ा व कांट्रेक्ट पर्सन एके चोपड़ा से साज खाकर उनकी फर्म के खाते में मोटी रकम ट्रांसफर कर दी। गौरव ने फर्जी कोटेशन के आधार पर गाजियाबाद स्थित शिव ट्रेडर्स नामक कंपनी के बैंक खाते में भी उसके प्रॉपराइटर अवनीश अग्रवाल से साज खाकर मोटी रकम ट्रांसफर कर दी, जबकि उक्त दोनों कंपनियों से किसी भी तरह की मशीनरी या अन्य सामान कृषि एग्रो कंपनी को नहीं दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, गौरव समेत अन्य सभी आरोपियों ने इस तरह साज खाकर फर्म से 55 लाख रुपये की मोटी रकम गबन कर ली है और अब उसे धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें