फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाई बैरिकेडिंग, फिर खोल दिया गया नावल्टी चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों व्यापारियों के एक गुट ने की थी मांग
विज्ञापन

अस्पताल तिराहे पर बन रहे थे जाम के हालात
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नावल्टी चौराहे से बैरिकेडिंग हटा दी गई है। अंसारी और आबकारी रोड के बीच चौराहे से ही वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। पहले बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया गया था। व्यापारियों के एक गुट ने बैरिकेडिंग हटाने की मांग की थी।
चौराहे पर बैरिकेडिंग किए जाने से वाहनों को अस्पताल तिराहे के सामने से घूमना पड़ रहा था। ई-रिक्शा की वजह से अस्पताल तिराहे पर भी जाम की स्थिति बनने लगी थी। आए दिए जाम रहने के कारण यातायात पुलिस ने अब बैरिकेडिंग हटा दी है। टीएसआई वीर अभिमन्यु ने बताया कि अस्पताल तिराहे पर जाम की स्थिति और दुकानदारों की मांग के बाद फिलहाल बैरिकेडिंग हटा दी गई है। अब दोनों मार्गों का चौराहे से ही आवागमन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां कई बार वनवे किया जा चुका मार्ग
नावल्टी चौक पर मुख्य चौराहे की बैरिकेडिंग पिछले साल से अब तक कई बार की जा चुकी है। दुकानदारों ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की थी। बैरिकेडिंग लगाने से अस्पताल तिराहे और बैरिकेडिंग हटाने पर नावल्टी चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

आबकारी और अंसारी रोड को जोड़ने वाला चौराहा
नावल्टी चौराहे पर आबकारी और अंसारी रोड के वाहनों का आवागमन होता है। शामली की ओर से जिला अस्पताल जाने वाले लोग भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके अलावा शिव चौक से जिला अस्पताल का भी यही मुख्य मार्ग है, जिस कारण यहां पर ई-रिक्शा और वाहनों की संख्या बढ़ जाने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें