फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पुण्यतिथि पर दीन दयाल उपाध्याय को याद किया

Sun, 12 Feb 2023 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/खतौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय को भाजपा ने उनकी पुण्य तिथि पर याद किया।
विज्ञापन

भाजपा ने बूथों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें पार्टी के मार्गदर्शक एवं एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। केशव मंडल के बूथ नंबर 182 पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मौजूद रहे। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शुक्ला ने कहा कि भाजपा उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रही है।
वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता श्रीमोहन तायल के कैंप कार्यालय हनुमान चौक पर नमन किया गया। श्रीमोहन तायल के अतिरिक्त मंडल महामंत्री संजय मित्तल, सेक्टर संयोजक नरेंद्र प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष दीपक मित्तल, मोहित मलिक, सागर, देवेंद्र पाल, मनोज लेमन, विजय जोशी, अभिषेक गोयल, सनी वर्मा, रवि पाल, रित्विक मोहन, रामपाल सैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खतौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि का कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ के प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम में महामंत्री राकेश प्रजापति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन के विषय में प्रकाश डाला। मौके पर प्रमोद शर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र उपाध्याय, रोहित मित्तल, कंवर सैन जैन, आदेश मोतला, अजय भुर्जी, अजय गुप्ता, अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें