एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित ब्लेसिंग सेरेमनी प्रतिभाग करती छात्राएं।
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में कक्षा-12 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता की कामना के साथ आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स साथियों को विदाई देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीनियर्स के सम्मान और स्वागत के लिए जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के साथ ही प्राइमरी विंग के बच्चों के द्वारा वेलकम सांग और सुन्दर नृत्य प्रस्तुतियों के साथ मन मोह लिया। बच्चों ने विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर किया।
प्रधानाचार्या ने कहा कि परीक्षा विद्यार्थी कार्यकाल की रूटीन प्रक्रिया है। ऐसे में हमें केवल यह ध्यान रखना है कि परीक्षा में सफलता के लिए ऊर्जावान बने रहना है और तनावमुक्त रहते हुए हमें अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। स्कूल की स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।