फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की नौ पीएचसी को कायाकल्प अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद के नौ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बुढ़ाना, पुरकाजी, मोरना, छपार, बघरा, घासीपुरा, मौहम्मदपुर, तुगलकपुर, सिकंदरपुर को कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 का पुरस्कार मिला है। पीएचसी पुरकाजी मंडल में पहले स्थान पर है। पुरकाजी पीएचसी को 81.80 अंक प्राप्त हुए हैं। इसे पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये मिलेंगे, जबकि बाकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और पीएचसी को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय द्वारा प्रदेश के 75 जिलों से कायाकल्प अवार्ड के लिए चुने गए 295 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी की गई है। कायाकल्प अवार्ड योजना में पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का नाम चमका है। पीएचसी पुरकाजी को पहले भी कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है, जिसके बाद सहारनपुर मंडल में पीएचसी पुरकाजी पहले स्थान पर रही है। सरकार ने सभी चिकित्सा इकाइयों में स्वच्छता व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्ष 2015 में कायाकल्प अवार्ड की शुरुआत की थी। जिला अस्पताल, उपविभागीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के तहत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, जो उच्च स्तर की स्वच्छता, साफ-सफाई एवं संक्रमण पर नियंत्रण और बेहतर चिकित्सा सुविधा के मूल्यांकन में खरे उतरते हैं, उन्हें कायाकल्प अवार्ड दिया जाता है। इसमें चिकित्सा इकाई पर रोगी की संतुष्टि का भी मूल्यांकन किया जाता है।
डिस्ट्रिक क्वालिटी कंसलटेंट डॉ. इश्तीखार अली अंसारी ने बताया कि हालांकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना ने 82.05 अंक हासिल किए हैं, जबकि पुरकाजी पीएचसी ने 81.80 अंक, फिर भी पुरकाजी सीएचसी जिले में प्रथम स्थान पर है। क्योंकि पिछले वर्ष के स्कोर में पांच प्रतिशत की वृद्धि का मानदंड पूरा न किए जाने के कारण पीएचसी बुढ़ाना 82.05 प्रतिशत अंक के बावजूद दूसरे स्थान पर रही। मोरना ने 79.80 अंक, छपार ने 79.40 अंक, बघरा पीएचसी ने 78.40 अंक, घासीपुरा को 77.95 अंक, मौहम्मदपुर ने 75.65 अंक, तुगलकपुर ने 73.60अंक, सिकंदरपुर ने 73.40 प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें