फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गन्ना विभाग की जांच में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, पढ़िए अमर उजाला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Wed, 10 Feb 2021 09:58 AM IST
Dimple Sirohi रणवीर सैनी, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • एसएमएस पर्ची जारी होने में 870 मोबाइल नंबर दस से अधिक बार हो रहे प्रयोग
  • एक ही बैंक एकाउंट के जरिये दस से बीस तक फर्जी किसान पा रहे भुगतान
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गन्ना विभाग में गन्ना सट्टे में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एसएमएस के माध्यम से जिन मोबाइल नंबर पर किसानों को उनकी पर्ची की सूचना भेजी जा रही है। इनमें 870 मोबाइल नंबर ऐसे हैं, जो दस-दस से अधिक किसान प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक ही बैंक एकाउंट में दस से 30 तक किसानों का भुगतान जा रहा है। विभाग की जांच में यह घालमेल पकड़ में आया है। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। फर्जी सट्टे वाले किसानों का भुगतान रोकने की तैयारी है। 

गन्ना विभाग ने सट्टा प्रक्रिया में धांधली रोकने के लिए इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग के माध्यम से जिले के सभी किसानों का डाटा ऑनलाइन किया है। ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाए जाने और गन्ना पर्ची एसएमएस से भेजे जाने के बाद भी गन्ना माफिया ने अपना रास्ता निकाल लिया है।
विज्ञापन


गन्ना माफिया ने गन्ना सट्टे में इतना बड़ा खेल किया कि एक ही मोबाइल नंबर पर दस से तीस तक फर्जी किसानों को शामिल कर लिया। इससे भी बड़ा खेल ये है कि इन किसानों का बैंक एकाउंट नंबर भी एक ही है, जो भुगतान आता है एक ही एकाउंट में चला जाता है। गन्ना विभाग ने यह पूरा खेल पकड़ लिया है।

जिले में 870 मोबाइल नंबर ऐसे सामने आए हैं, जिनमें एक नंबर का दस से तीस किसान तक प्रयोग कर रहे हैं। यही स्थिति इनके बैंक एकाउंट नंबर की है। एक-एक बैंक खाते में दस से तीस तक किसानों का भुगतान आ रहा है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में प्रियंका गांधी की महापंचायत आज, जिले में लगाई गई धारा-144, पढ़िए क्या-क्या रहेगा

विज्ञापन

रामराज सोसायटी के टिकौला चीनी मिल के बहादरबेला गांव के दस किसानों का एक ही मोबाइल नंबर 9897652247 है और इनका एकाउंट नंबर भी एक 002010000001277 है। इसी सोसायटी के मुजाहिदपुर गांव के किसानों, लालपुर के किसानों का मोबाइल और खाता नंबर कई-कई बार प्रयोग हुआ है। गन्ना समिति बुढ़ाना के कुरालसी में भी यही खेल सामने आया है। 

बुढ़ाना गन्ना समिति क्षेत्र में सबसे अधिक मामले
एक ही मोबाइल नंबर दस से अधिक बार प्रयोग होने के जो 870 मामले सामने आए हैं, उनमें 160 बुढ़ाना गन्ना समिति के हैं। गन्ना समिति खतौली के 130, गन्ना समिति मंसूरपुर के 100, गन्ना समिति मोरना के 50, चीनी मिल समिति मोरना के 80, गन्ना समिति रामराज के 70, गन्ना समिति रोहाना के 110, गन्ना समिति तितावी के 120 मामले हैं। 

सट्टा बंद होगा, भुगतान रोका जाएगा
गन्ना विभाग ने ऐसे सभी किसानों को सूचीबद्ध कर दिया है, जिन्होंने अपने गन्ना सट्टे में एक ही मोबाइल नंबर और एक ही एकाउंट को दस-दस बार से अधिक प्रयोग किया है। इनमें जो परिवार के सदस्य हैं, उन पर तो कोई कार्रवाई नहीं होगी, जहां नहीं है, वहां गन्ना सट्टा बंद किया जाएगा और उनके भुगतान पर रोक लगाई जाएगी। विवाद एसडीएम कोर्ट में जाएगा, वहीं से भुगतान को लेकर निर्णय होगा।  - डॉ आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें