देवबंद। खजूरी के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर राशन डीलर पर घटतौली करने के साथ ही राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम राकेश कुमार सिंह को प्रेषित पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया गया कि पिछले 4-5 महीने से राशन डीलर द्वारा प्रत्येक युनिट पर 100 ग्राम राशन कम दिया जा रहा है। इतना ही नहीं राशन कम दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर कहता है कि ऊपर से ही राशन कम आ रहा है। आरोप है कि डीलर कार्डधारकों के साथ अभद्र व्यवहार भी करता है। जब भी कोई विरोध करता है तो उसे राशन बंद करने की धमकी देता है। इसलिए मामले की जांच कराकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायती पत्र देने वालों में अशोक, नेत्रपाल, शुभम, सुदेश, धर्मेंद्र, ज्ञानचंद, संजीव आदि रहे।