मुजफ्फरनगर में श्रीजी की रथयात्रा निकालते जैन समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
श्री दिगंबर जैन मंदिर जैन मिलन विहार नई मंडी में रथयात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ नृत्य किया। रथयात्रा में बैंड बाजों के साथ झांकियों ने सभी का मन मोहा।
रथयात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। सबसे आगे जिनेंद्र भगवान का रथ चल रहा था। इंद्र सारथी बैंड बाजों के साथ श्रद्धालु रथयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए। रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रुप में जल जीरा, ठंडाई की व्यवस्था रही। लक्ष्मण विहार पार्क में बनी पांडुशीला पर श्रीजी का अभिषेक इंद्रों ने किया।
वाईके जैन ने रथ में विराजित जिनेंद्र भगवान की आरती उतारी। जैन मिलन की बालिकाओं ने मनोहारी वेशभूषा में भजन नृत्य प्रस्तुत किया। रथोत्सव में श्रवण कुमार, रमेश चंद, पवन जैन, गोपीचंद, सुमन, आशा, शोभा, मनोज, हर्ष कुमार जैन आदि का सहयोग रहा। 108 शिवभूषण जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया। ध्वजारोहण जयचंद जैन ने किया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।