फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
बरला में राधेश्याम मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता में फाईनल मैच खेलती रसूलपुर व बसेडा की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रसूलपुर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

छपार। बरला में चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रसूलपुर की टीम ने बसेड़ा की टीम को नजदीकी मुकाबले में चार अंकों से हराकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

बरला में हुई दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच रसूलपुर-लिब्बरहेड़ी और बरला-बसेड़ा की टीमों के बीच खेले गए। इनमें अपने-अपने मैच जीतकर रसूलपुर व बसेड़ा की टीमें फाइनल मुकाबले में पहुंची। फाइनल में रसूलपुर की टीम ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात्र चार अंकों से बसेड़ा की टीम को शिकस्त देकर ट्रॉफी कब्जाई। रसूलपुर की टीम 24 और बसेड़ा 20 अंक अर्जित कर सकी। विजेता टीम को 7500 और उपविजेता टीम को 4100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। सुशील त्यागी, अनिल, टीटू उर्फ विरेंद्र, शमशाद उर्फ काला, राकेश आडवाणी, शुभम त्यागी, इदरीश, सोनू त्यागी व रिजवान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें