मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में पीड़ितों से हथियारों की फर्जी बरामदगी के मामले में आरोपियों ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया। अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। एसीजेएम प्रथम मयंक जायसवाल ने सुनवाई की।
उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सीबीआई बनाम बृज किशोर की पत्रावली में अभियोजन पक्ष ने गवाहों को तलब कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस प्रकरण में सुनवाई 13 फरवरी को होगी।