फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों को जागरूक करने के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। क्षेत्र की उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के गन्ना विकास विभाग के कर्मचारियों ने किसानों को जागरूक करने के लिए रविवार को एक मोटर बाइक रैली निकाली, जिसका शुभारंभ शुगर मिल के यूनिट हैड विकास ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया।


यूनिट हैड ने बताया कि रैली के माध्यम से कर्मचारी शुगर मिल क्षेत्र के गांवों में जाकर किसानों को रोग ग्रस्त गन्ना प्रजाति 0238 को हटाकर अधिक पैदावार देने वाली गन्ना प्रजाति 0118, 150, 14201 व 16202 और 17235 आदि की बुवाई करने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा भूमि का उपजाऊ पन बढ़ाने के लिए सफसल, हरि घास की फसल उगाने, गन्ने की पत्तियों को काटकर खेत में ही सड़ाने, खेत की गहरी जुताई करने, फसलों को रोगों से बचाव के लिए, ट्राई कोडमा फफुन्दी नाशक को गोबर की खाद में मिलाकर प्रयोग करने, कीटों से बचाव के लिए लाइट फैरामोन ट्रैप लगाने, बीज उपचार आदि के अलावा अधिक पैदावार लेने के लिए ट्रैंच विधि से गन्ना बुवाई करने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली क्षेत्र के अधिकांश गांवों में निकाली गई। इस दौरान गन्ना विकास विभाग के कर्मचारियों के अलावा महाप्रबंधक गन्ना संजीव कुमार, ब्रिजेश खन्ना, अवनीश कुमार, आदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
,,,,,,,,,,,,,,,,,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें