भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि खिलाड़ियों की लड़ाई अब समाज लड़ेगा। राष्ट्र के लिए कार्य करने वालों की जाति तिरंगा होती है। खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल फेडरेशन में जाएंगे। अगर मेडल नीलाम हुए तो क्या देश की इज्जत बच जाएगी। सर्वखाप पंचायत और लड़कियां हारेंगी नहीं। अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।