फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राकेश टिकैत बोले- लंबे आंदोलन के लिए तैयार रहें किसान, कहा- देश में भाजपा की नहीं मोदी की सरकार

Fri, 15 Mar 2024 11:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि लंबे आंदोलन के लिए किसान तैयार रहें। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की नहीं मोदी की सरकार है।
विज्ञापन
चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से संघर्ष और आंदोलन करते रहने का आह्वान किया है। शुक्रवार को वह मुजफ्फरनगर के गांव पुरबालियान में किसानों की सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुरबालियान गांव की किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। देश में आज पूंजीपति हावी हैं। सरकार पूंजीपतियों के अनुसार ही नीतियां बनाती हैं। देश में भाजपा की नहीं मोदी की सरकार है।

उन्होंने बताया कि भारतीय मूल के एक अमेरिकी किसान चिंतक ने अमेरिका और भारतीय किसानों की तुलना करते हुए एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जिसमें दिखाया गया है कि भारतीय किसान किस तरह से भुखमरी के कगार पर पहुंच रहा है। जल्दी ही डॉक्यूमेंट्री किसानों के बीच दिखाई जाएगी।

उन्होंने किसानों से गांव में कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। कहा सरकार किसानों की जमीन हड़पने की नीतियां बना रही हैं। यदि किसान ने इन नीतियों का विरोध नहीं किया, तो जल्दी भारतीय किसान मजदूर बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक नीरज पहलवान, एहसान त्यागी, श्याम पाल अध्यक्ष, नवीन राठी, जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, ओमपाल मलिक, गुलाब, अंकित राठी आदि उपस्थित रहे। संचालन नीरज पहलवान ने किया तथा अध्यक्षता बलजोर गुरु ने की।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें