फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी हिंसा: राकेश टिकैत बोले- संविधान अलमारी में बंद, बुलडोजर से ट्रैक्टर करेंगे मुकाबला

Fri, 22 Apr 2022 03:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

राकेश टिकैश ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान अलमारी में बंद कर दिया गया है। साथ ही कहा कि एक दिन बुलडोजर का मुकाबला ट्रैक्टर ही करेगा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 10 साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने पड़े तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। बुलडोजर के सामने ट्रैक्टर ही खड़े होंगे। दिल्ली में चार लाख ट्रैक्टर इकठ्ठा कर किसान सरकार को ताकत दिखा चुके हैं। जिन अधिकारियों के कार्यकाल में अतिक्रमण हुआ, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संविधान अलमारी में बंद कर दिया गया है। जहांगीरपुरी जैसे मामलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब हुई है। किसी एक बिरादरी को इस तरह टार्गेट नहीं किया जाना चाहिए। बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों पर सरकार को काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान अपने ट्रैक्टर से 40 से 50 साल तक भी खेती कर सकता है, लेकिन एनसीआर में दस साल पुराने ट्रैक्टर ही बंद करने पड़े तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। कभी न कभी बुलडोजर का मुकाबला ट्रैक्टर ही करेगा।

यह भी पढ़ें: खतरे में मासूमों की जान: गजब है हाल, ट्रक के नंबर पर स्कूल वाहन, बिना फिटनेस के दौड़ रहीं 461 बसें, पढ़ें खास रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें