फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत बोले- सभी राजनीतिक दल घोषणा पत्र जारी कर बताएं किसानों के लिए क्या करने वाले हैं 

Fri, 17 Dec 2021 06:18 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

जनपद में जिला पंचायत में भेदभाव बर्दास्त नहीं प्रशासन सुधार करें। थानों में एकतरफा कार्रवाई भी तुरंत बंद हो, अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहे। मंडियों से प्राप्त आय से किसानों को सुविधाएं मिले।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के सिसौली की मासिक पंचायत में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि खेती को घाटे का सौदा बनाया जा रहा है, जिससे कॉरपोरेट जमीन छीन सके। युवा किसान अब जाग चुका है। हम खेती में बेईमानी नहीं करते, लेकिन दिल्ली में भाव देनी वाली कलम बेईमान है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद में जिला पंचायत में भेदभाव बर्दास्त नहीं प्रशासन सुधार करें। थानों में एकतरफा कार्रवाई भी तुरंत बंद हो, अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहे। मंडियों से प्राप्त आय से किसानों को सुविधाएं मिले। किसानों का गन्ना भुगतान हो। पूरे देश में सरकारों से किसानों के मुद्दों पर वार्ता करेंगे। किसान भी नशा मुक्ति जैसे आंदोलन चलाए। कॉरपोरेट को टक्कर देने के लिये किसानों के उत्पादों का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें