फुगाना थाने के गांव कुरावा निवासी राजवीर का हत्यारोपी सुनील गिरफ्तार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कुुरावा गांव के राजवीर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि परिवार की युवती के अपमान का बदला लेने के लिए उसने गोली मारी थी। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि वह हरवीर की हत्या करना चाहता था। हरवीर होने की आशंका में गोली लगने से राजवीर की हत्या हो गई।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव कुरावा निवासी ग्रामीण राजवीर (80) 28 सितंबर की रात को घर के मुख्य दरवाजे के पास सो रहा था। उससे थोड़ी दूरी पर उसका भाई हरवीर भी सो रहा था। घर का दरवाजा खुला हुआ था। देर रात के समय अज्ञात बदमाश ने चारपाई पर सो रहे राजवीर के सीने में गोली मार दी तथा फरार हो गया। सीने में गोली लगने से राजवीर की मौके पर मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के पोते आशीष मलिक ने अज्ञात मे दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने इस हत्याकांड का बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए पड़ोस के ही हत्यारोपी सुनील मलिक को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि परिवार की युवती के अपमान का बदला लेने कि लिए वह हरवीर की हत्या करना चाहता था। हरवीर होने की आशंका में उसने राजवीर को गोली मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। फुगाना के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मृतक के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हत्यारोपी की सुनील मलिक के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। सुनील ने पुलिस को बताया कि हरवीर के कारण उसके परिवार की एक युवती का अपमान हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए वह हरवीर की हत्या करना चाहता था। हरवीर व राजवीर दोनों आसपास सो रहे थे। हरवीर होने की आशंका में उसने राजवीर को गोली मार दी। जिसमें राजवीर की मौत हो गई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी सुनील मलिक का चालान कर दिया।