रैली निकालकर जगाई शिक्षा और स्वच्छता की अलख
मुजफ्फरनगर, चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर बेटी बचाओ, शिक्षा और स्वच्छता की अलख जगाई। एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के माध्यम से शिविरार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर घर और आसपास गलियों की साफ-सफाई के फायदे बताएं।
बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रांगण में प्रबंधक राकेश वशिष्ठ ने मां सरस्वती के चित्र के पर दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। छात्रा तनू और राधिका पुंडीर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रवक्ता सत्या वर्मा द्वारा रैली को झंडी दिखाईं। कस्बे में बस स्टैंड, राजीव मार्केट आदि मुख्य मार्गों से रैली निकाली गई। बीकॉम के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम प्रभारी अमित गौतम ने कहा सेवा योजना कैंपों के जरिए सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना बढ़ती है। अनस, मुस्कान सैफी, खुशी त्यागी, कमल आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मौके पर गुलाब सिंह, अतुल वर्मा, अनुज, रीतू पांचाल, शीबा, योगेश, सुमित और विनीत का सहयोग रहा।