फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं का एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
पुलिस ऑफिस कार्यालय पर प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मारपीट के मामले में नई मंडी कोतवाली पुलिस पर हल्की धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसपी सिटी से मुलाकात कर बताया, कि सुभाषनगर में 16 फरवरी को समुदाय विशेष के लोगों ने मामूली बात पर एक हिंदू परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। आरोपी लोग सहारनपुर में तैनात एक दारोगा के परिजन है। जिस कारण पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। यहीं कारण रहा, कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत दी गयी। संगठन के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में विक्रांत खटीक, मनोज मोघा, विवेक शास्त्री, राधेश्याम विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह, आशीष जैन, अनिल धमेजा ,विजय वर्मा ,रमेश साईं, तेजवीर सिंह ,अंकित अप्पल, बाल बहादुर ,पवन छाबड़ा ,प्रेमी छाबड़ा ,दिनेश पुंडीर,दीपक नारंग समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें