फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिस्ता बन गई राधा और रशीदा बनीं गीता

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : बघरा स्थित योग साधना आश्रम में यशवीर महाराज और अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी के बघरा में स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में मेरठ के मुस्लिमों के दो परिवारों की शुद्धि कर उन्हें हिंदू समाज में वापसी कराई गई। शाहिस्ता को राधा और रशीदा को गीता नाम दिया गया है। वहीं अकबर को कृत तो हारुण को अरुण नाम दिया गया है।
विज्ञापन

आश्रम में एक शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया था। आचार्य मृगेंद्र ब्रह्मचारी ने वेद मंत्रों से विधि विधान पूर्वक यज्ञ कराया। योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि जो लोग पहले मुस्लिम बन गए थे, अब वह वापसी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मेरठ के दो परिवारों को गायत्री मंत्र से हवन यज्ञ कराकर सामग्री की आहुति दिलाकर उन्हें शुद्ध किया गया। उन्हें जनेऊ व लाला धागे में ऊं का चिंह् भी पहनाया गया हैं। उनकी घर वापसी कराई गई है। जिन लोगों की घर वापस की गई है, उन्होंने अपने नाम भी बदल लिए है।
विज्ञापन

ये बदले हैं नाम
पहले नाम अब बदला नाम
शाहिस्ता राधा
बरखा वर्षा
रशीदा गीता
अकबर कृत
इकरा शीतल
गुल्लू रितिक
अहसान सचिन
हारुण अरुण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें