फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ब्रिज बनाने में बाधा बने अतिक्रमण को हटाया

विज्ञापन
खतौली में ओवर ब्रिज निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को हटाते हुए कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। सफेदा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के ऊपर बनाए जा रहे ओवर ब्रिज निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को मंगलवार की दोपहर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सेतू निगम के अधिकारियों ने ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

सेतू निगम के उप परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार, सहायक अभियंता सर्वेश पाल मंगलवार को एसडीएम जीत सिंह राय से मिले। उन्होंने एसडीएम को बताया कि सफेदा मार्ग पर स्थित फाटक पर ओवर ब्रिज बनाए जाने का काम चल रहा है। इस ओवर ब्रिज को बनाने में जो भूमि अधिग्रहण की गई थी, उसमें एक व्यक्ति जमीन पर किए गए निर्माण को नही हटा रहा है, जिस कारण उन्हें ओवर ब्रिज बनाने में परेशानी हो रही है और काम रुका हुआ है। उक्त व्यक्ति ने उस भूमि का बैनामा नही किया है।
जिसके बाद एसडीएम ने प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजकर मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि भूमि वाले व्यक्ति से बातचीत कर मामले का निस्तारण कराया जाए। दोपहर के समय भूमि स्वामी द्वारा किए गए निर्माण को हटाने से मना कर दिया गया। जिसके बाद सेतू निगम के कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन की उपस्थित में किए गए निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया। जिससे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य सुचारु किया जा सके। इस दौरान सेतू निगम के अधिकारियों समेत कानून गो बबलू कुमार, लेखपाल संजय सहित अन्य टीम उपस्थित रही। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि ओवर ब्रिज बनाए जाने में अवैध निर्माण से बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिसे गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें