फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में दिखाया देशभक्ति का जुनून

Mon, 15 Aug 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते धावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर में रविवार को नगर में जज्बा दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों में देशभक्ति का जुनून नजर आया। दौड़ के जरिए एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह शुरू हुई दौड़ में काफी संख्या में युवक युवतियों ने भाग लिया। समर्पित युवा मंच की ओर से जज्बा दौड़ भोपा रोड स्थित एसडी मैनेजमेंट एंड स्टडीज से शुरू हुई। 
मुख्य अतिथि केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दौड़ को रवाना किया।

नगर के विभिन्न मार्गों और बाजारों से होती हुई दौड़ वापस वहीं आकर संपन्न हुई। भाजपा नेता कमलकांत कश्यप, सुनील तायल, अनुज कुमार, विराज तोमर, डा. आशुतोष शर्मा, सिद्घार्थ शर्मा, तेजस्वी शर्मा, डॉ संदीप मित्तल, डॉ सचिन गोयल, डॉ आलोक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें