फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादिर राना ने थामा सपा का दामन

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सपा में शामिल होते मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राणा। - फोटो : LUCKNOW
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के बड़े मुस्लिम नेता पूर्व सांसद कादिर राना ने सपा का दामन थाम लिया है। अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

जिले के लोहा उद्यमी गांव सूजडू निवासी कादिर राना सभासद से सांसद तक रहे हैं। 2013 के दंगे के बाद से वह राजनीति के हाशिए पर चल रहे थे। हिंदू वोट भाजपा और मुस्लिम वोट सपा के पक्ष में लामबंद होने के बाद वह 2014 में सांसद और 2017 में उनकी पत्नी विधायक का चुनाव हार गई। कुछ दिन पहले उनके भाई पूर्व विधायक नूरसलीम राना बसपा छोड़ रालोद में शामिल हुए थे। उन्होंने बसपा छोड़ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ली। विधान परिषद सदस्य, विधायक और सांसद रहे कादिर राना अब राजनीति में वजूद तलाश कर रहे हैं। 2022 से पहले सपा की सदस्यता लेने से वह निश्चित रूप से सपा से टिकट मांगेंगे। लखनऊ में उनके साथ सपा में शामिल होने वालों में कई जिला पंचायत सदस्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पालिका सभासद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें