फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल का औद्योगिक विकास योगी सरकार की प्राथमिकता:कुश पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल का औद्योगिक विकास योगी सरकार की प्राथमिकता: कुश पुरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुश पुरी ने कहा की पूर्वांचल का औद्योगिक विकास योगी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पांच औद्योगिक क्लस्टर का निर्माण इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशनल सेंटर में आईआईए के कार्यक्रम में कुश पुरी ने कहा कि यूपी की एक ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना पूर्वांचल के औद्योगिक विकास से होकर निकलता है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों व सरकार के बीच एक सेतु का काम करेगा और उद्यमियों की कठिनाइयों का समाधान करने में एक सक्रिय योगदान देगा। उन्होंने कहा कि कुछ गिने-चुने अधिकारी प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों की भावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने उन्हें सचेत करते हुए कहा कि उनको अपना यह रवैया शीघ्र अति शीघ्र बदल लेना चाहिए, जिससे वह औद्योगिक विकास में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि वाराणसी विश्व के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है और आज उसका प्रतिनिधित्व स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इससे बड़ा सौभाग्य वाराणसी का नहीं हो सकता। उन्होंने आईआईए वाराणसी की टीम का आभार व्यक्त किया। वाराणसी के आरके चौधरी, राजेश भाटिया, नीरज पारीक, अनुपम देवा आदि का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद जांगडा एक को जनपद में
मुजफ्फरनगर। हरियाणा से राज्यसभा में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगडा एक अगस्त को जनपद में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस संबंध में विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में रामचंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। वह एक अगस्त को सुबह 10 बजे रामपुरी विश्वकर्मा मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर ओमप्रकाश धीमान, सुरेश धीमान, मनोज पांचाल, पप्पू पांचाल, वेदप्रकाश धीमान, नरेश पांचाल, बिजेंद्र धीमान , शांतप्रशाद आर्य, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें