फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
गंगा बैराज पर बढ़ा गंगा का जल स्तर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भारी बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रामराज। लगातार हो रही बारिश के चलते खादर क्षेत्र में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। गंगा बैराज पर जलस्तर भी एक बार फिर बढ़कर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिसके चलते बाढ़ चौकियों को एक बार फिर से अलर्ट किया गया है। वहीं, किसानों को भी खेतों में न जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बारिश के चलते गंगा बैराज पर फिर से जलस्तर बढ़ने लगा है। बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान के पास 219.30 मीटर तक पहुंच गया है। गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ने के कारण खादर क्षेत्र के गांवों में फिर से बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। बुधवार को हरिद्वार से 1.95 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो देर रात गंगा बैराज पर पहुंचेगा। वहीं, बुधवार देर शाम तक गंगा बैराज के डॉउन में पानी का निस्सारण 1.28 लाख क्यूसेक पर चल रहा था। इसके चलते प्रशासन ने एक बार फिर खादर क्षेत्र की बाढ़ चौकियों को अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस क्षेत्र के किसानों को भी खेतों में न जाने के निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई विभाग के जेई पीयूष कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर फिलहाल चेतावनी बिंदु से ऊपर चल रहा है, लेकिन अभी खतरे जैसी बात नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें