फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए जनजागरण रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। नेहरू युवा केंद्र द्वारा गांव भुवापुर में जल शक्ति अभियान के तहत सोमवार को पद्मावती महिला यूथ क्लब से जुड़ी युवतियों ने जनजागरण रैली निकाली। जल है तो कल है नारों के माध्यम से कैच द रेन का संदेश दिया। रैली के समापन पर जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें राजकुमारी अव्वल रही।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में आयोजित जन जागरण रैली का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय से मुख्य प्रशिक्षक पूनम देवी ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर किया। रैली गांव की विभिन्न गली मोहल्ले व नई बस्ती से होकर वापस विद्यालय में पहुंची। मुख्य अतिथि ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मा. ऋषिपाल सिंह ने जल संरक्षण शपथ दिलाई।
इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें राज कुमारी प्रथम, रितु द्वितीय व सोनम तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्रीति पाल, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के आरके वर्मा, रितु, कोमल, छवि, पूजा, नूतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें