फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में युवती की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में युवती की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कचहरी में धरना प्रदर्शन कर बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर नारी सुरक्षा के लिए ठोस कानून की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष चौधरी देशराज चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुुए कार्यकर्ता कचहरी पहुंचे। डीएम दफ्तर पर कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के बल्लभगढ़ में हुई युवती की हत्या पर रोष जताते हुए घटना की निंदा की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष देशराज ने कहा कि देशभर में हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराते हुए उनके साथ विवाह की घटनाएं हो रही है। बात न मानने पर युवतियों की सरेआम हत्या कर दी जाती है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के ठोस कानून के अभाव में लोग आराम से बच जाते हैं। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। बाद में प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर हिंदुओं की बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर इस बाबत ठोस कानून बनाने की मांग की। इस दौरान उमेश कुमार, पवन कुमार, विनित कुमार, दिनेश कुमार, पंकज, शुभम, रविंद्र गोयल, सतेंद्र एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें