हरियाणा में युवती की हत्या के विरोध में एसओ को ज्ञापन देते आर्य समाज से जुड़े युवक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हरियाणा में युवती की हत्या के विरोध में जुलूस निकाला
मुजफ्फरनगर, चरथावल। कस्बे में शाम को आर्य युवकों ने हरियाणा के बल्लभगढ़ में युवती की हत्या के विरोध में कस्बे में प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकालकर विरोध जताया। युवाओं ने हत्या में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। जुलूस के बाद थाने पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसओ धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। दर्पण कंसल, विशाल त्यागी, सिद्धार्थ कंसल, विवेक आर्य, प्रशांत त्यागी, रजनीश आर्य, अनमोल कंसल अमन आर्य आदि मौजूद रहे।
उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोष व्यक्त किया है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। बजंरग दल के जिला महामंत्री अंकुर राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्लॉक प्रांगण में एकत्र हुए। उन्होंने कहा एक वर्ग के आरोपियों द्वारा निकिता की निर्ममता से की गई हत्या ने झकझोर दिया है। इससे पहले मेरठ की घटना निंदनीय है। इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष टीम गठित होनी चाहिए। यदि सरकार विफल रहती है, तो हिंदू संगठन के लोग आरोपियों को सबक सिखाएगा। इस मौके पर शिव कुमार, नवनीत राणा, गौरव राणा, नीरज बंजारा, राजू शर्मा मौजूद रहे।