शुकतीर्थ स्थित शुकदेव सँस्कृत माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण करते भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पेड़-पौधे प्राणियों के प्राणरक्षक : ओमानंद
मुजफ्फरनगर, मोरना। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शुकतीर्थ में भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्राणियों के प्राण रक्षक हैं। कोरोना के संकट में हरी-भरी धरा बनाने का संकल्प लीजिए।
वीतराग स्वामी कल्याणदेव द्वारा स्थापित शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी मानव जीवन के लिए खतरे की आहट है। पेड़-पौधों के बिना जीवन का अस्तित्व नहीं है। प्रकृति ही पृथ्वी का शृंगार है, जो धरा को स्वर्ग बनाती है। प्रदूषित वायुमंडल को शुद्ध कर निरोगी बनाने में पेड़ो की अहम भूमिका है। लॉकडाउन के दौरान सबका ध्यान पर्यावरण की जरूरत पर केंद्रित हुआ। पौराणिक भागवत पीठ शुकदेव आश्रम परिसर के पेड़-पौधों के संरक्षण का संकल्प आचार्य, पुरोहितों और विद्यार्थियों ने लिया। कथा व्यास आशीष माधव शास्त्री, प्रधानाचार्य ज्ञान प्रसाद, आचार्य गिरीश चंद्र उप्रेती, प्रदीप उपाध्याय, राजू, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।