फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा

विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 25द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में फुगाना में जमीन अधिग्रहण की समस्या को लेकर पंचायत ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में शनिवार को हुई पंचायत में किसानों ने कहा कि उन्हें जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया। पंचायत में सर्वसम्मति से 27 दिसंबर को शामली तहसील मुख्यालय पर पंचायत की घोषणा की गई।
विज्ञापन

फुगाना थाने के सामने स्कूल में रालोद, भाकियू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की पंचायत की हुई। गांव फुगाना निवासी चौधरी मुकेश मलिक ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। संघर्ष समिति मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष धीरसिंह ने कहा कि किसान अपनी उचित मांग के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। किसानों को उनकी अधिग्रहण जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलता। सहारनपुर के अध्यक्ष आशीष पुंडीर ने कहा कि जब तक हम एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन नहीं करेंगे, तब तक उनकी कोई नहीं सुनेगा।
शामली के अध्यक्ष वीरसिंह ने कहा कि अधिग्रहण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हे एकजुट होकर आंदोलन करना चाहिए। बागपत से आए वेदसिंह आर्य, तिरसपाल आर्य ने कहा कि इस सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों व किसानों का शोषण करने पर लगी है। अध्यक्षता गांव लिसाढ़ निवासी चरणसिंह ने ओर संचालन विनोद मलिक ने किया।
विज्ञापन

---------------
पंचायत में ये रहे मौजूद
बुढ़ाना। भाकियू के प्रदेश सचिव ओमपाल मलिक, कुशल पाल, अरविंद, धर्मेंद्र मलिक, फुगाना के पूर्व प्रधान चौ. थामसिंह, ओमपाल, गजेंद्र कुरावा, किशन, नरेंद्र, दर्शन सिंह करौदा महाजन, ब्रह्मपाल, सतेंद्र सरनावली, गांव खरड़ निवासी अमित मलिक डूंगर निवासी रोशन, जितेंद्र आदि रहे।

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 25द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ2 में फुगाना में जमीन अधिग्रहण की समस्या को लेकर पंचायत ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें