मुजफ्फरनगर, खतौली। जीटी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर राशन डीलर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्ति विभाग सहित एसएमआई, ठेकेदार उपस्थित रहें। बैठक में राशन डीलरों के सामने आने वाली परेशानी पर वार्ता की गई। राशन डीलर एसोसिएशन कार्यकर्ताओं ने एसएमआई पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कसाना की उपस्थिति में तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों ने बैठक में भाग लिया। कहा गया कि उन्हें राशन पूरा नहीं दिया जा रहा है। ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं, जबकि शासन द्वारा कड़े निर्देश दिए गए हैं, कि ठेकेदार को खाद्यान्न सामग्री राशन डीलर की दुकान पर पहुंचानी होगी, परंतु ठेकेदार ऐसा नही कर रहे है। बैठक में एसएमआई द्वारा राशन डीलरों से की जा रही अभद्रता को लेकर भी हंगामा हुआ। राशन डीलरों ने चेतावनी दी कि अपमान बर्दास्त नही किया जाएगा।
राशन डीलरों ने दुकान पर राशन पहुंचाने, कट्टों का वजन देने, राशन डीलरों का उत्पीड़न बंद करने, कांटे पर राशन की घटतौली बंद करने आदि मांग उठाई। बैठक में एसएमआई , पूर्ति विभाग से सचिन बाबू, ठेकेदार राजीव, अमित कसाना अध्यक्ष, अतुल गुर्जर, अमित शर्मा, बिजेंद्र, नागेश्वर, सतपाल, विरेंद्र, अनिल धारीवाल, विरेंद्र सैनी, मदन, परमिला, चतर सिंह, संजय, विजयपाल, सतवीर, प्रदुमन, प्रदीप, सचिन, राहुल आदि उपस्थित रहे।