फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिर बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिर बदमाश दबोचे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-गंगोह बाईपास पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, तीन तमंचे, मोबाइल और लूटी गई 47,500 की नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार की रात करीब 9.30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बाइक सवार बदमाश देवबंद-गंगोह बाईपास पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश तमंचों से हवाई फायर करते हुए भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में सलीम पुत्र आसिफ निवासी लक्सर (उत्तराखंड) हाल निवासी रोशन कॉलोनी देवबंद, आसिफ पुत्र यूसुफ निवासी देवबंद और यशपाल पुत्र राजकुमार निवासी रोशन कॉलोनी देवबंद हैं। सीओ रामकरण सिंह और कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने दो दिन पूर्व जिला अस्पताल के संविदा स्वास्थ्यकर्मी सुनित कुमार निवासी गांव जगदेई से रात में सहारनपुर जाते समय साखन नहर स्थित ईट भट्टे के समीप हजारों रुपयोें की लूट की थी। इतना ही नहीं उक्त बदमाश 16 मई से लेकर अब तक लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पूर्व में की गई घटनाओं में अपना जुर्म कबूल किया। तलाशी में बदमाशों से पास से 47,500 की नकदी, दो तमंचे, चोरी की दो बाइक, कारतूस, चोरी के कई मोबाइल, लूटे गए डेबिट व क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल पे या एटीएम कार्ड से निकाल लेते थे रकम
देवबंद। देवबंद में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए तीनों बदमाश यदि किसी राहगीर के बाद नकदी नहीं मिलती थी तो चाकू व तमंचों से आतंकित कर उन्हें गूगल पे या फिर उसके एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर उसके खाते से रुपये निकाल लेते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें