मुजफ्फरनगर। जिला कारागार से उपचार के लिए दिल्ली भेजे गए सजायाफ्ता कैदी की वहीं अस्पताल में मौत हो गई। जेल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पिछले छह माह के भीतर सात बंदियों की मौत से कारागार में बीमार चल रहे बंदियों में दहशत व्याप्त है।
जेल में बंद बीमारी के चलते बंदियों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मौतों का सिलसिला जारी हैं। बुधवार सुबह एक और बंदी की मौत हो जाने से कारागार में बंद बीमार बंदियों में दहशत का माहौल है। शामली निवासी सजायाफ्ता कैदी वकील (75) पुत्र कमरु को टीबी की बीमारी थी। 13 जून को तबियत खराब होने पर जेल चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। तबियत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ भेज दिया, वहां भी सुधार नही हुआ तो उसे दिल्ली में भर्ती कराया गया।
बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जेल अधिकारियों ने उसके परिजनों को मौत की सूचना दी। परिजन दिल्ली पहुंच गए है, पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
मौतों से सहमे अधिकारी, बंदी
मुजफ्फरनगर। कारागार के भीतर बंदियों की लगातार मौतों को लेकर अधिकारी तक हैरत में हैं। पिछले छह माह में जनवरी से जून तक अभी तक सात बंदी अलग-अलग बीमारियों के चलते मौत का शिकार हो चुके हैं। बंदियों की लगातार मौतों उन बंदियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं, जिनकी तबियत इन दिनों ज्यादा खराब चल रही हैं। उपचार करने के बाद भी बंदियों की मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं।
बीमारी के चलते मरने वाले बंदियों की सूची
30-जनवरी-2016-रामपाल पुत्र आशाराम शौरम मुजफ्फरनगर
16-फरवरी-2016-शमीम अहमद पुत्र हबीबुल्ला, अलीयारपुर, मंसूरपुर
29 अप्रैल-2016-गोपाल पुत्र चेतराम निवासी की हार्टअटैक से मौत।
30-अप्रैल-श2016-मित्रपाल पुत्र हरिसिंह निवासी सातवन थाना असंध, जिला करनाल की बे्रन हेमरेज से मौत।
12-मई-2016-जितेंद्र उर्फ जगेंद्र पुत्र बिशंभर बुटराड़ी शामली कोतवाली शामली। शुगर का मरीज, तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती, उपचार के दौरान मौत।
15-मई-ब्रहम सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी शुक्रताल थाना भोपा बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मौत।
22-जून-वकील अहमद पुत्र कमरुन निवासी शामली आजीवन कारावास के आरोपी को टीबी के उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया उपचार के दौरान अस्पताल में निधन।