जेल का निरीक्षण करने पहुंची टीम।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक सेल के तीन सदस्य टीम ने कारागार का निरीक्षण किया। जेल के अधिकारियों के बिना ही टीम ने जेल के अस्पताल, भोजनालय और अभिलेखों आदि का निरीक्षण किया। टीम ने बताया कि प्रदेश की सबसे अच्छी जेलों में से एक जेल जनपद की है। इसकी रिपोर्ट राज्यपाल को दी जाएगी।
जिला कारागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक सेल की तीन सदस्य टीम चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा के नेतृत्व में पहुंची। टीम के सदस्यों ने बिना जेल अधिकारियों के कारागार का घंटों निरीक्षण किया। इस दौरान सेल के अफसरों ने भोजनालय, सफाई व्यवस्था, बैरकों में बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। जेल के अस्पताल में सोमवार को देखी गई 450 ओपीडी के बारे में चिकित्सक से पूछताछ की।
टीम ने जेल के सभी अभिलेखों को बारीकी से देखा। समस्त रिकार्ड को चेक किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक ने टीम के सामने स्टाफ कम होने की समस्या को रखा। चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि जेल का निरीक्षण बढ़िया रहा। कोई खामी नहीं पाई गई है और जेल अधीक्षक द्वारा बताई गई कम स्टाफ की समस्या की रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा। प्रदेश की सबसे अच्छी जेलों में से एक जनपद की जेल को पाया गया है। इसकी रिपोर्ट राज्यपाल को भेजी जाएगी।
गवर्नर के अधीन काम करती है सेल
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंची उत्तर प्रदेश निरोधक सेल के प्रभारी डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि सेल पूरे प्रदेश में महामहिम राज्यपाल के अधीन काम करती है। समय-समय पर जेलों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट राज्यपाल को भेजी जाती है।