आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। शिक्षामित्रों को मानदेय 3500 रुपये से 30 हजार करने की मांग की गई।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने कहा कि प्रदेश के एक लाख 67 हजार शिक्षामित्रों में से मात्र एक लाख 37 हजार का ही समायोजन हो पाया है। तीस हजार शिक्षामित्र अभी भी समायोजन से वंचित हैं। इन शिक्षामित्रों को मात्र 3500 रुपये ही मिल पा रहे हैं। जिनकी सहायक अध्यापक पर नियुक्ति हो चुकी है उन्हें 35 हजार का वेतन मिल रहा है। शिक्षामित्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। शिक्षामित्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
चेतावनी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को एक ज्ञापन भी दिया गया है। धरने को रोहित कौशिक, अनिल ठाकुर, गीता बालियान, विपिन राठी, सुबोध त्यागी, अक्षय चौहान, इनाम सिंह चौहान, अनुज शर्मा, ब्रिजेश ठाकुर, इंद्रपाल सिंह, नाजमा जैदी, अनीता धीमान, मालती सिंह, अक्षय कुमार, अमित त्यागी, सतीश कुमार, सोनिया सैनी, निशा देवी, रीता रानी, शबाना प्रवीण, सपना त्यागी, दीपा रानी, रविंद्र सैनी, मनोज शर्मा, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।