फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराही मंदिरों की प्रतिकृति, वुडेन ट्रॉफी

विज्ञापन
ट्रेड शो में नगर की महिला उद्यमी मिताशी जैन के स्टॉल पर उत्पाद की जानकारी लेते प्रधानमंत्री नरे
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जनपद की महिला उद्यमियों की ओर से तैयार उत्पाद काफी सराहे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतल लेजर आर्ट की संचालिका मिताशी जैन के स्टॉल पर पहुंचे। फर्म की ओर से तैयार की गई मंदिरों की प्रतिकृति और लकड़ी की ट्राॅफी को खूब सराहा। संचालिका से उत्पादन और उनके व्यापार से जुड़े सवाल किए।
विज्ञापन

नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया है, जिसमें जनपद की ओर से विभिन्न महिला उद्यमियों की ओर से प्रतिभाग किया गया। लकड़ी और शीशे से निर्मित सामान बनाने वाली मिताशी जैन ने अपनी संस्था शीतल लेजर आर्ट की ओर से तैयार उत्पाद सामान की प्रदर्शनी लगाई। मिताशी जैन के पति प्रेरक जैन ने बताया कि उनकी ओर से हैंडीक्राफ्ट का सामान तैयार किया जाता है। जिनमें वुडेन ट्राफी, रिलिजियस रेप्लिका मॉडल यानी धार्मिक मंदिरों की प्रतिकृति एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जाता है। बताया कि ट्रेड शो में उनका स्टॉल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टॉपेज के समीप लगा था। पीएम नरेन्द्र मोदी स्टॉपेज पर पहुंचे तो वे उनके स्टॉल की ओर मुड़ गए। उन्होंने तैयार उत्पाद के बारे में जानकारी ली।

ट्रेड शो में नगर की महिला उद्यमी मिताशी जैन के स्टॉल पर उत्पाद की जानकारी लेते प्रधानमंत्री नरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें