फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सजीवता के साथ पार्लियामेंट की गतिविधियों को प्रस्तुत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-बरला इंटर कॉलेज में माक पार्लियामेंट का आयोजन किया
विज्ञापन

छपार। मतदाता जागरुकता अभियान पर बरला इंटर कॉलेज में माक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार की कार्यवाही विधि, पक्ष और विपक्ष को बैठाने की प्रक्रिया व महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलेज में मतदाता जागरुकता पर माक पार्लियामेंट के आयोजन में सुमित्रा सैनी को अध्यक्ष, सांसदों की भूमिका में छात्र-छात्राएं रही। अध्यापकों के सहयोग से सजीवता के साथ पार्लियामेंट की गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया। विपक्ष द्वारा मुख्य मुद्दों पर प्रश्न पूछे गए, जिनका पक्ष के लोगों ने सही जवाब दिया। मतदान के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने का सफल प्रयास किया गया। उक्त कार्यवाही के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने संसद की कार्यवाही का ज्ञान प्राप्त किया। जनपद के माक पार्लियामेंट कार्यक्रम में नोडल अधिकारी मनोज सिंह व सुमित्रा सैनी को अधिकृत किया गया। प्रधानाचार्य सुधीर त्यागी ने कार्यक्रम की सफलता पर सब को धन्यवाद दिया। अमित कुमार, सतीश कुमार, फुरकान त्यागी, रामनारायण, हरीश कुमार व राजकुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें