फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आगमन कार्यक्रम की तैयारी शुरू

विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम को लेकर सभास्थल का निरीक्षण करते विधायक बृजेश सिंह व स्थानीय पुलिस प्रशासनिक ? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देवबंद पहुंचने का कार्यक्रम तय माना जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक अधिकारियों के पास सरकारी कार्यक्रम नहीं पहुंचा है, लेकिन प्रशासन ने हाईवे स्थित सभास्थल के समीप हेलीपैड बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। यहीं से सीएम देवबंद में बनने वाले एटीएस कमांडों ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

10 नवंबर को देवबंद में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की जानकारी अधिकारियों के पास भले ही लिखित में न पहुंची हो, लेकिन अधिकारी उनके संभावित आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी करने में जुट गए हैं। सीएम की सभा के लिए हाईवे स्थित सिल्वर पैराडाइज के मैदान को चुना गया है। इसके समीप शनिवार को हेलीपैड बनाने का कार्य शुरू कराया गया। विधायक कुंवर बृजेश सिंह, एसडीएम दीपक कुमार, सीओ रजनीश कुमार और इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने सभास्थल व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही खुफिया विभाग के भी अधिकारी यहां पहुंचने लगे हैं। विधायक ने बताया कि मेरठ के कार्यक्रम में शिरकत के बाद सीएम दो बजे तक देवबंद में पहुंचेंगे। सिल्वर पैराडाइज के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे और यहीं से एटीएस सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वह देवबंद को जिला बनाने सहित अन्य घोषणाएं भी कर सकते हैं।

कार्यक्रम को लेकर सिल्वर पैराडाइज में चल रही तैयारियां- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें